यूपी के गाजियाबाद स्थित मोदीनगर की संजयपुरी कॉलोनी में गुरुवार दोपहर युवक अमित कुमार का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। बच्चों के स्कूल से लौटने पर घटना की जानकारी लगी। पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना को खुदकुशी मान रही है।