फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Video: महिलाओं के गले से मंगलसूत्र झपटने वाले बदमाशों से मुठभेड़, लूटपाट की कई वारदातों में थे शामिल

स्वाट और सिहानी गेट थाना पुलिस टीम ने दो चेन स्नैचर्स और लूट का सोना खरीदने वाले सर्राफ को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से दोनों चेन स्नैचर्स घायल हो गए हैं। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाशों ने गत दिनों गलगोटिया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर सहित चार महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन झपटकर भाग गए थे। सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार की रात बदमाशों की सूचना मिलने पर हमदर्द चौराहे पर चेकिंग शुरू की। संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर मेरठ की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवारों ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में घायलों ने अपने नाम आमिर निवासी ग्राम बोन्द्रा थाना किठौर जनपद मेरठ और संजय सैनी उर्फ शिवा निवासी ग्राम झिटकरी थाना सरधना जनपद मेरठ बताया। दोनों बदमाशों ने गोविंदपुरम, लोहियानगर, संजय नगर और जीटी रोड स्थित एक होटल के सामने महिलाओं की सोने की चैन और मंगलसूत्र झपट लिए थे। बदमाशों के मुताबिक लूट गए मंगलसूत्र और सोने की चेन से उन्होंने सर्राफ मोनू वर्मा निवासी होली चौक कस्बा कठोर जनपद मेरठ से सोना पिघलाकर उसके टुकड़े बना लिए थे। पुलिस ने सर्राफ को भी गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने सोने के टुकड़े, घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचे आदि बरामद किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें