गाजियाबाद में मंगलवार की सुबह हवा की सेहत और बिगड़ी दिखी। पहले से ही गंभीर श्रेणी में चल रहा एक्यूआई लोनी में सुबह आठ बजे 500 दर्ज हुआ। वहीं संजय नगर का एक्यूआई भी 478, वसुंधरा का 469 और इंदिरापुरम का 436 एक्यूआई दर्ज किया गया। गाजियाबाद में प्रदूषण की वजह से पार्क और बाजारों में रौनक नहीं है। पार्क में झुले सुनसान पड़े हैं।