फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी गेट पर बैठे किसान, जमकर नारेबाजी, पुलिस से खींचतान

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का विरोध कर रहे किसान बड़ी संख्या में मंगलवार सुबह बिजनौर से यूपी गेट पहुंचे। यहां तैनात पुलिस फोर्स ने जब उन्हें रोका तो किसान हाइवे पर ही बैठ गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया लेकिन किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच खींचतान और धक्का मुक्की भी हुई। करीब पौने घंटे तक यह हंगामा चला। इस दौरान पुलिस ने बेरिकेडिंग को और बढ़ा दिया। वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम के हालात भी पैदा हो गए। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि बिजनौर से दिल्ली जा थे करीब 35-40 किसानों को रोका गया था। हंगामे के बाद सभी को थाने भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें