गाजियाबाद के खोड़ा में नाले ओवरफ्लो होने से मुख्य मार्गों पर पानी भर गया है। लोगों का कहना है कि नगरपालिका से बार-बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। स्थानीय निवासी श्याम सुदंर ने गंदगी और पानी भरा होने का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर भारतीय आम जन सेवा के सोशल मीडिया प्रभारी श्याम सुंदर सिंह व सह कार्यकारिणी अध्यक्ष दीप चंद देवतल्ला ने साफ-सफाई के लिए अपनी टीम के साथ मिलकर अभियान शुरू किया है। श्याम सुंदर का कहना है कि खोड़ा कॉलोनी में सड़कों पर कूड़े का ढेर और गंदा पानी, भरा हुआ है।