फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस पर चर्चों में उमड़ा जनसैलाब, बच्चों में सेंटा से मिलने का उत्साह

शहर के सभी चर्चों में बुधवार देर रात क्रिसमस का पर्व पूरे हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। इंदिरापुरम स्थित सेंट जॉन पॉल सायरो मालाबार चर्च, वेलांकन्नि माथा श्राइन कैथोलिक चर्च को एक दिन पहले ही क्रिसमस के लिए भव्य रूप से सजाया गया था। चर्च परिसर रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों की मालाओं और आकर्षक क्रिसमस ट्री से जगमगा उठे। गुरुवार को चर्चों में लोगों की भारी आवाजाही देखने को मिली। माता-पिता अपने बच्चों के साथ चर्च पहुंचे वहीं स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी दोस्तों के साथ क्रिसमस का आनंद लेने चर्च पहुंचें। बच्चों में सेंटा क्लॉज से मिलने और उपहार पाने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें