गाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र के तुलसी निकेतन इलाके में बने जीडीए के एक फ्लैट का छज्जा बुधवार की रात करीब 8 बजे भर भराकर नीचे गिर गया। मलबा नीचे खड़े आकाश उर्फ रिंकू (26) और उनके भांजे लड्डू (3) के ऊपर गिरा। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन की टीम पहुंची और मलबे में दबे शवों को बाहर निकाला।