फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwar Yatra: नोएडा में कांवड़ यात्रा की तैयारी जोरों पर, 750 क्षमता का हॉल रहेगा आरक्षित; बढ़ाई गईं सुविधाएं

सावन माह के साथ शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रमुख पड़ावों में शामिल सेक्टर-14ए स्थित शनि मंदिर परिसर में भी शिविर की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यहां करीब 50 प्रतिशत टेंट लगाने का कार्य पूरा हो चुका है और अगले दो दिनों में पूरा शिविर तैयार होकर शुरू हो जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस वर्ष श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बीते वर्ष के मुकाबले इस बार 750 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी कांवड़ियों के विश्राम के लिए आरक्षित किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी। शिविर तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने के लिए पक्की सड़क तैयार की गई है। वहीं नोएडा प्राधिकरण ने क्षेत्र की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने का कार्य भी शुरू कर दिया है, ताकि रात के समय कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। आयोजकों का कहना है कि शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहायता और विश्राम जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रशासन और प्राधिकरण के सहयोग से इस बार कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें