गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की केडब्ल्यू सृष्टि सोसायटी में 10 साल का बच्चा 50 मिनट तक लिफ्ट में फंसा रहा। सोसायटी के जी टावर में दोस्त से मिलने जा रहा ईवान भारद्वाज के 12वें तल पर पहुंचते ही लिफ्ट बंद हो गई और उसके बाद 50 मिनट तक बच्चा लिफ्ट से बाहर निकलने की मशक्कत करता रहा।