अमर उजाला संवाद कार्यक्रम के तहत फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच मुख्य बाजार के दुकानदारों से बात की गई। जिसमें दुकानदारों ने अपनी समस्याएं बताईं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था बेहद खराब है। टूटी सड़कें, बिजली की अनियमित आपूर्ति और पार्किंग की कमी भी प्रमुख समस्याएं हैं। स्थानीय निवासियों ने संबंधित विभागों से जल्द समाधान की मांग की है।