ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 82 स्थित पुरी प्राणायाम सोसाइटी में अमर उजाला के चुनावी संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने विधानसभा चुनाव- 2024 के जरूरी मुद्दों पर चर्चा की। सोसाइटी के लोगों ने ग्रेटर फरीदाबाद में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं के आधार पर वोट देने की बात कहीं। यहां के आरडब्ल्यूए प्रधान योगेश मान और सचिव गुरदीप गांधी ने बताया कि प्राणायाम चौक से गंदगी शुरू हो जाती है। यहां सड़को पर कूड़े का अंबार लगा रहता है।