फरीदाबाद के एनआईटी बस स्टैंड के पास कुछ देर की बारिश में ही जलभराव हो गया। इसके बाद यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा। बस स्टैंड के पास मौजूद काली मंदिर के बाहर भी पानी भर गया इसके कारण श्रद्धालुओं को भी खास परेशानी हुई।