फरीदाबाद नेशनल हाईवे पर स्थित बाटा फ्लाईओवर पर दरार आने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार की देर रात को फ्लाईओवर के ऊपर बनी सड़क को बनाने का कार्य किया गया। इस दौरान लोगों को किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। यह सड़क रात में बनकर तैयार हो जाएगी। इसके बाद सुबह के समय लोग आसानी से आवागमन कर पाएंगे और कोई बड़ा हादसा नहीं हो सकेगा।