फरीदाबाद: प्री-बोर्ड परीक्षाओं में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। शीतकालीन छुट्टियां समाप्त होने के बाद जिले में 22 जनवरी से प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्री-बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य मुख्य बोर्ड परीक्षा से पहले विद्यार्थियों की तैयारी को परखना और उन्हें परीक्षा के माहौल का अनुभव कराना है। इस बार जिले से दसवीं कक्षा के करीब आठ हजार से अधिक विद्यार्थी प्री-बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं बारहवीं कक्षा के करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।