बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव के पास स्थित दौलत कॉलोनी में एचएसवीपी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से नोटिस लगाए गए हैं। नोटिस में बताया गया है कि सात दिनों के अंदर जमीन को लेकर आवश्यक दस्तावेज पेश करें। सात दिनों तक दस्तावेज पेश न कर पाने की सूरत में एचएसबीपी की तरफ से कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है लोगों का कहना है कि वह करीब 40-50 साल से यहां पर रह रहे हैं अचानक से उनको घर खाली करने के लिए बोला गया है अब वे कहां जाएंगे।