छठ और दीपावली से पहले रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। दूसरे राज्यों के लोग चांदनी चौक व अन्य बाजारों से खरीदारी कर घर लौट रहे हैं। सुबह-शाम चलने वाली मेमू ट्रेनें पूरी भरी हैं। आरपीएफ थाना प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म, प्रवेश द्वार और पुल पर जवान तैनात हैं और सुरक्षा के पूरे इंतजाम हैं।