बल्लभगढ़। ग्राम मोहना स्थित सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में रविवार को यमुना प्रभावित किसानों, ग्रामीणों और क्षेत्र की सरदारी की एक महत्वपूर्ण पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में ग्राम मोहना, मोहियापुर, छायसा सहित आसपास के गांवों के किसानों ने यमुना और प्रस्तावित बांध के बीच आने वाली भूमि, बांध निर्माण कार्य तथा 31 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक दोबारा खोले जा रहे आई एम टी भूमि रजिस्ट्रेशन पोर्टल को लेकर विस्तार से चर्चा की।