नववर्ष को लेकर फरीदाबाद पुलिस सतर्क नजर आ रही है। वाहनों की चेकिंग शुरू हो गई है। शराब पीकर वाहन चलाने और हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। वहीं 18 स्थानों पर ड्रिंकिंग ड्राइविंग के नाके लगाए गए हैं। सीमावर्ती राज्य/जिला बॉर्डर पर भी नाकाबंदी कर दी गई है। प्रत्येक थाना क्षेत्र में भी नाके लगाए गए। 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया है। शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।