फरीदाबाद में लंबे समय से एनआईटी एक नंबर मार्केट में दुकानदारों की ओर से किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायतों के बाद सोमवार को नगर निगम की तोड़फोड़ टीम ने कड़ी कार्रवाई की। मार्केट में दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर 3 से 4 फुट तक सामान फैलाकर बेच रहे थे। जिससे मार्ग संकरा हो गया था और स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।