मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स के पात्र लाभार्थियों का ऑनलाइन सर्वे लगातार जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) सतबीर मान ने बताया कि योजना के अंतर्गत सभी पात्र आवेदकों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट ऐप/पोर्टल पर अपना व्यक्तिगत विवरण एवं सर्वे फॉर्म भरना अनिवार्य है, जिसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2025 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है।