फरीदाबाद शहर में लगातार हो रही बारिश के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास में जलभराव की स्थिति बन गई, जिसको देखते हुए प्रशासन ने अंडरपास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यातायात पुलिस और प्रशासन ने यह कदम ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं से बचाव के लिए उठाया है। प्रशासन का कहना है कि जल निकासी के बाद अंडरपास को फिर से खोला जाएगा। फिलहाल वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है। वहीं फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के बाहर भी मुख्य सड़क पर पानी भर गया है, जिससे यात्रियों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।