बल्लभगढ़। अनाज मंडी परिसर में रविवार को प्रजापति युवा शक्ति महासभा के तत्वावधान में महाराजा दक्ष जयंती एवं प्रजापति मेधावी विद्यार्थी व वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणबीर सिंह गंगवा रहे, जबकि विधायक मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया और उन्हें स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।