फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला बंद मिला। मंगलवार को संवाददाता की टीम पड़ताल के लिए गई तो इस आरोग्य मंदिर का गेट बंद था। यहां पर कोई स्टाफ मौजूद नहीं था और इसके बंद होने की किसी भी तरीके की सूचना चस्पा नहीं की गई थी। यहां पर इलाज एवं जांच के लिए मरीज आ रहे थे, जो लटका हुआ ताला देखकर निराश होकर लौट रहे थे।