फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: एवरेज बैटर्स ने जीता मुकाबला, जीनियस क्रिकेट क्लब को पांच विकेट से हराया

फरीदाबाद में खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को एवरेज बैटर्स और जीनियस क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया। एवरेज बैटर्स की टीम ने जीनियस क्रिकेट क्लब को इस मैच में बेहद आसानी पांच विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के इस मुकाबले में जीनियस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी को आई एवरेज बैटर्स की टीम ने सिर्फ 13 ओवर में 147 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। जीनियस की ओर से अखिलेश कुमार ने 74 रन की पारी खेली जबकि अमित आहूजा ने 22 रन का योगदान दिया। एवरेज बैटर्स की ओर से बालम बिष्ट ने दो विकेट लिए जबकि सुमित, ताहिर, मनीष, नितिन और इंद्र ने एक-एक विकेट लिया। इसके जवाब में एवरेज बैटर्स की ओर से बल्लेबाजी को आए पीयूष ने 78 रन बनाए जबकि महेंद्र ने 20 रन बनाए। जीनियस की ओर से संजय, सतीश, विकास और अखिलेश ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। 78 रन बनाने वाले पीयूष को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें