फरीदाबाद के कांवरा गांव में बने बिजली शिकायत केंद्र में सहायक लाइनमैन अमित कुमार ने सुसाइड कर लिया है। परिजनों का आरोप है कि अमित कुमार से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा था। जिससे तंग आकर उसने सुसाइड किया है। अपने अधिकारियों से तंग करने की बात पहले भी ऊपरी वर वालों को कई बार बता चुके थे। जिससे वह काफी परेशान रहते थे।