फरीदाबाद में तापमान में गिरावट का असर वायु गुणवत्ता पर साफ नजर आ रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा शनिवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रिपोर्ट के अनुसार, फरीदाबाद के कई क्षेत्र प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। बल्लभगढ़ का एक्यूआई 191 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं मुख्य फरीदाबाद क्षेत्र का एक्यूआई 233 दर्ज किया गया।