फरीदाबाद फज्जूपुर खादर निवासी दुर्गपाल सिंह ने पंचायती भूमि पर कथित अवैध कब्जों को लेकर प्रशासन में शिकायत दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव की मुस्तील नंबर-29 की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जे किए जा रहे हैं।दुर्गपाल सिंह ने प्रशासन से मामले की जांच कर कब्जे रोकने और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, लोकायुक्त हरियाणा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में भी शिकायत दी गई है।