फरीदाबाद में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम ने सीकरी नाका पुलिस चौकी के पास विशेष जांच अभियान चलाकर जीएसटी चोरी के संदेह में 19 कमर्शियल वाहनों को पकड़ लिया। सभी वाहनों को आगे की जांच के लिए जीएसटी विभाग के हवाले कर दिया गया है। अब वाहनों में लदे सामान और उनसे संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन किया जाएगा।