फरीदाबाद जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिले के 18 प्रमुख सरकारी विद्यालयों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना के अंतर्गत 6 पीएमश्री स्कूल, 6 मॉडल संस्कृति स्कूल तथा 6 सीएम ईईई (अर्ली इंग्लिश एंड एक्सीलेंस) स्कूलों का चयन किया गया है।