फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राज्य स्थापना दिवस... मसूरी में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

मसूरी में शहीद स्थल पर अल्मोड़ा बस हादसे के मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रखा गया। साथ ही उत्तराखंड राज्य आंदोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंडी फिल्म निर्माता, निर्देशक प्रदीप भंडारी और मसूरी ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलाकारों ने लोक गीतों के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। झुमैलो ग्रुप की प्रमिला नेगी और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध किया। आयोजक प्रदीप भंडारी ने कहा कि राज्य में 24 साल बाद भी सख्त भू-कानून, मूल निवास के मुद्दे पर सरकारों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इसके लिए संघर्ष जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें