फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस

अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे दस्तावेज नकली मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्ता कोविड के दौरान अवैध रूप से बार्डर क्रॉस कर भारत आई थी। भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा के नाम से महिला ने अपने फर्जी दस्तावेज बनवा लिए थे। यहां रहने के लिए बबली खातून से भूमि शर्मा बन देहरादून में ही एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया था। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फर्जी दस्तावेज बनाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। वहीं हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा। ऑपरेशन कालनेमि के तहत जनपद में अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा पूर्व में कार्यवाही की जा चुकी। फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से रह रहे 08 बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा चुका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें