बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में संत समाज के लोगों के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों ने आक्रोश रैली निकाली। रैली रेंजर्स ग्राउंड से शुरू होकर घंटाघर पलटन बाजार जामा मस्जिद के पास से होती हुई कलेक्ट्रेट पर पहुंची, जहां एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया। आक्रोश रैली में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारबाजी हुई।