राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने स्मार्ट मीटर से हो रही समस्याओं के संबंध में ऊर्जा भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए 15 दिन के अंदर स्मार्ट मीटर को लेकर ठोस निर्णय लेने की चेतावनी दी। इस दौरान प्रदर्शन के बीच पहुंचे अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें जल्द समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।