औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई की फार्मा सिटी स्थित हब फार्मास्यूटिकल एंड रिसर्च सेंटर की फैक्टरी में एलपीजी गैस के रिसाव से आग का गुबार फैल गया। सिलिंडरों ने भी आग पकड़ ली। इस दौरान फैक्टरी में कार्य कर रहे 11 कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। कर्मचारियों में भगदड़ मच गई।