फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला–बरंगाली मार्ग के सुधारीकरण के लिए धनराशि स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी

ताला–बरंगाली मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹3.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। स्वीकृति मिलने के बाद जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विधायक आशा नौटियाल से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। लोगों ने इसे लंबे समय से लंबित मांग के पूरा होने के रूप में क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि विधायक नौटियाल ने इस मुद्दे को शासन स्तर पर लगातार प्रमुखता से उठाया और प्रभावी पैरवी की। विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि इस कार्य से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित व सुगम आवागमन मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन और स्थानीय व्यापार को भी लाभ होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें