अल्मोड़ा में जंगल की आग का कहर मंदिर तक जा पहुंचा। दूनागिरी मंदिर को अचानक आग की लपटों ने घेर लिया। चारों तरफ से जंगल की आग मंदिर के बिल्कुल करीब पहुंच गई। आग को देखते ही वहां श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। श्रद्धालु जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।