परेड ग्राउंड की बदहाल स्थिति और जगह-जगह बने गड्ढों को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संबंधित विभाग ने संज्ञान लिया है। बृहस्पतिवार को मैदान को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया गया। मौके पर जेसीबी और रोलर की मदद से गड्ढे भरने और मैदान को समतल करने का काम किया गया। उम्मीद है कि इससे खिलाड़ियों और आम लोगों को जल्द राहत मिलेगी।