फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का विभिन्न समस्याओं को लेकर आमरण अनशन

रेनू सकलानी Updated Mon, 19 Jan 2026 03:35 PM IST

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ऋषिकेश द्वारा विश्वद्यालय में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर आमरण अनशन किया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष व प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य सहसंयोजक मयंक भट्ट ने बताया कि पिछले तीन माह से हम विश्वद्यालय प्रशासन को अवगत कराया गया था पर विश्वद्यालय प्रशासन द्वारा कोई भी प्रक्रिया नहीं की गई। छात्रसंघ विश्वद्यालय प्रतिनिधि रोहित राम ने बताया कि आज से हम आमरण अनशन शुरू कर दिया है और अगर हमारी मांगे जल्द से जल्द पूरी नहीं होती है तो उसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विश्वद्यालय प्रशासन की होगी। अभाविप के जिला सह संयोजक अक्षत बिजल्वाण ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा से ही छात्र छात्राओं के लिए खड़ा रहा है और यह मांगें भी जब तक पूर्ण नहीं होती है तब तक यह लड़ाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जोर शोर से लड़ेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें