फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: गंगा घाटों पर शुरू हुआ सफाई का 'महाअभियान', देखें वीडियो...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 18 Oct 2020 10:51 PM IST

Haridwarमें Ganga बंदी के बाद अब Kumbh Mela की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसके लिए रविवार को बड़े स्तर पर Ganga Cleaning Campaign शुरू किया गया। कुंभ मेला अधिकारी Deeepak Rawat भी इसमें शामिल हुए। उन्होंने भी संगठनों के साथ गंगा में उतरकर श्रमदान किया। कुंभ मेला प्रशासन ने शहर के सामाजिक संगठनों से गंगा को साफ करने की अपील की थी। प्रशासन के आह्वान पर कई संगठनों के लोग आज गंगा घाटों पर सफाई के लिए उतरे। सफाई अभियान में मेला प्रशासन, नगर निगम, एकम्स कंपनी, आकांक्षा संस्था, बींग भागीरथ, स्पर्श गंगा अभियान के लोग शामिल हुए। यह अभियान हरकी पैड़ी, ऋषिकुल, विशवकर्मा, गोविंद नगर और प्रेमनगर घाट पर चलाया गया। संस्थाओं को सफाई के लिए घाट पहले ही आवंटित कर दिए गए थे। मेला अधिकारी ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलाया जाएगा। प्रशासन ने इस अवधि में हरिद्वार के सभी घाटों को साफ करने का लक्ष्य रखा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें