फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: शहर की बेटी ने जिले और प्रदेश का नाम किया रोशन, अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

Fri, 12 Jun 2026 01:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव शहर की बेटी महक नरवासे का अंडर 19 वूमेन क्रिकेट चैंपियनशिप में चयन हुआ हैं,महक को सिलेक्शन के साथ-साथ ही इंडियन वूमेन टीम का वाइस कैप्टन भी बनाया गया हैं,श्रीलंकाई टीम भारत आ रही हैं,जिसके लिए महक का सिलेक्शन हुआ हैं,T20 और वनडे मैच का आयोजन भारत के चेन्नई में T20 और पुडुचेरी में वनडे मैच का आयोजन किया जाएगा।

राजनांदगांव शहर की कौरिन भाठा में रहने वाली महक का चयन इंडिया वूमेन टीम के लिए हुआ है जिसके बाद पूरे शहर में खुशी का माहौल है T20 और वनडे मैच खेला जाएगा जिसमें यह उप कप्तान भी बनाई गई हैं,पूरे जिले में खुशी की लहर है आगामी 22 जून से सीरीज का आगाज होगा,वहीं चयन को लेकर चयनित खिलाड़ी महक ने कहा कि मैं लगातार बचपन से ही मेहनत कर रही हूं,इसमें मेरे परिवार और मेरी कोच का विशेष सहयोग रहा है इसके कारण मेरा चयन अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है जिसमें T20 और वनडे मैच खेला जाएगा,वहीं उनके कोच ने कहा की महक के खेल प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा,उनके माता-पिता ने महक को क्रिकेट खेलने के लिए भेजा और कड़ी मेहनत कर आज महक ने पूरे जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है और उसका चयन अंडर-19 वुमन क्रिकेट चैंपियनशिप में होने के साथ ही वाइस कैप्टन भी महक को टीम में बनाया गया हैं।   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें