फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झीरम घाटी की सड़कें बनी दरिया: वायरल वीडियो में गाड़ी बहने का दावा, यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

लगातार हो रही बारिश का असर अब सुकमा जिले में साफ दिखने लगा है। सुकमा से जगदलपुर जाने वाले मार्ग पर झीरम घाटी के पास पानी का तेज बहाव सड़क के ऊपर से बह रहा है। इस वजह से यातायात प्रभावित हुआ है और आने-जाने वालों को खतरे का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति सड़क के ऊपर से बहते पानी को दिखाते हुए दावा करता है कि एक वाहन बह गया और उसमें सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला गया। हालांकि इस घटना की अब तक प्रशासनिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन खबर सामने आने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर हालात की जानकारी जुटा रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से झीरम घाटी का बहाव और तेज़ हो गया है, जिससे वाहनों के फंसने का खतरा भी बना हुआ है। अधिकारी हालात पर नज़र बनाए हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तब तक इस मार्ग से यात्रा करने से बचें जब तक पानी का बहाव कम न हो। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्थिति में उफनते नाले और नदी को पार करने की कोशिश न करें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में प्रशासन ने यात्रियों से एहतियात बरतने और पूरी तरह सतर्क रहने की अपील की है। वाहन के साथ पानी में बहने वाले व्यक्ति को स्थानीय ग्रामीणों ने बचा लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें