शनिवार को जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर झांसी जिला कारागार में एक भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल का माहौल भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ जेल अधीक्षक विनोद कुमार, महामंडलेश्वर राजेंद्रानंद सरस्वती और देवी श्रीमंज लता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। देवी श्रीमंजू लता ने अपनी संगीतमय कृष्ण लीला कथा के माध्यम से भगवान कृष्ण का गुणगान किया, जिससे सभी कैदी भावविभोर हो गए। इस अवसर पर कैदियों को ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भी वितरण शाम करीब 5 बजे किया गया। जेल प्रशासन द्वारा आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य कैदियों में सकारात्मकता और आध्यात्मिकता का संचार करना है ताकि वे बेहतर इंसान बन सकें।।