यमुना में उफान के चलते आगरा के रुनकता में भी कई गांव प्रभावित हैं। सोमवार को फतेहपुर सीकरी विधायक चौधरी बाबूलाल व एसडीएम किरावली नीलम तिवारी ने प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। विधायक ने ग्रामीणों की सुरक्षा और फसलों के नुकसान का आकलन कराने के निर्देश दिए।