बिहार में लालू प्रसाद यादव की अगुआई में हो रही महारैली में लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के तीखे तेवर दिखे। तेजस्वी ने सीधे-सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार पर निशाना साधा और साथ ही पीएम-सीएम पर कई सवाल भी दागे।