फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरागढ़ कलेक्टर कार्यालय बना शराबखोरी का अड्डा, आबकारी कार्यालय के कर्मचारियों का शराब पीते वीडियो वायरल

Wed, 17 Jun 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई

खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थित जिला आबकारी कार्यालय से कर्मचारियों के शराब पीने का कथित वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया हैं,वायरल वीडियो में दो कर्मचारी ड्यूटी समय के दौरान शराब का सेवन करते दिखाई दे रहे हैं,हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी प्रशासन द्वारा नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में जिला आबकारी कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 सुजीत पुरी गोस्वामी और मुख्य लिपिक वीरेंद्र सिंह यादव कथित रूप से शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं,बताया जा रहा है कि यह वीडियो कार्यालय परिसर का है और ड्यूटी के दौरान का बताया जा रहा हैं,वीडियो सामने आने के बाद कर्मचारियों के आचरण और कार्यालयीन अनुशासन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं,कुछ दिन पहले ही बीईओ कार्यालय से भी कर्मचारियों के शराब सेवन का वीडियो वायरल हुआ था,अब कलेक्टर कार्यालय परिसर से सामने आए इस नए मामले ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं,यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें