फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से यात्री की बची जान

Sat, 11 Jul 2026 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता से एक यात्री की जान बची हैं,ऑपरेशन जीवन रक्षा के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव के स्टाफ ने अपनी सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से एक यात्री का जीवन बचाकर सराहनीय कार्य किया जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया हैं।

8 जुलाई को गाड़ी संख्या 12101 के राजनांदगांव स्टेशन पर आगमन के उपरांत,निर्धारित ठहराव के बाद गाड़ी के प्रस्थान के समय एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते हुए असंतुलित होकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने लगा,प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक राजेंद्र रायकवार ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर की ओर खींच लिया,जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई,पूछताछ में यात्री ने अपना नाम बृजेश सकुनिया 52 वर्ष निवासी हनुमान मंदिर पारा झारसुगुड़ा बताया,उन्होंने बताया कि वे गोंदिया जंक्शन से झारसुगुड़ा तक यात्रा कर रहे थे,राजनांदगांव स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रेन चलने पर दोबारा चढ़ने का प्रयास करते समय उनका संतुलन बिगड़ गया था,आरपीएफ की तत्परता के कारण उनकी जान बच गई,यात्री ने रेलवे सुरक्षा बल के प्रति आभार व्यक्त किया और सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। .- फोटो : credit   .- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें