फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर भेजे गए गृहग्राम

Sun, 03 May 2026 12:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

कांकेर व नारायणपुर बॉर्डर में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में 1 निरीक्षक सहित डीआरजी के चार जवान बलिदान हो गए थे। रविवार सुबह नारायणपुर में इन बहादुर जवानों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। बलिदानी जवानों पार्थिव शरीर गृहग्राम के लिए रवाना किए गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने बलिदानी जवानों के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम में अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया गया। इस दौरान एडीजी नक्सल ऑपरेशन के साथ ही बस्तर आईजी ने भी मौजूद थे। 

दरअसल, शनिवार की सुबह कांकेर व नारायणपुर की दोपहर को मरकाबेड़ा में नक्सलियों के द्वारा रखे गए आईईडी को निकालने के दौरान अचानक से ब्लास्ट हो गया। इस घटना में चार जवान बलिदान हो गए थे। आज सुबह इन बहादुर जवानों को नारायणपुर में अंतिम सलामी दी। इस दौरान एडीजी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी के अलावा पुलिस अधीक्षक कांकेर, नारायणपुर व वरिष्ठ आला अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें