फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनांदगांव: चैत्र नवरात्रि को लेकर विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर डोंगरगढ़ में तैयारी पूरी

Wed, 18 Mar 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

राजनांदगांव जिले के विश्व प्रसिद्ध डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं,लगभग तैयारी पूरी कर ली गई हैं,लाखों भक्त नवरात्रि पर्व पर माता के दर्शन के लिए आते हैं,जिसको लेकर विशेष व्यवस्था की गई हैं,मां बम्लेश्वरी का मंदिर ऊपर पहाड़ों पर 1600 फीट की ऊंचाई पर स्थित हैं,जहां 1000 सीढ़ी चढ़ के लोग माता के दर्शन के लिए जाते हैं,इसके साथ ही रोपवे की भी व्यवस्था की गई हैं।

माता के दो मंदिर डोंगरगढ़ में हैं,ऊपर पहाड़ों पर मां बड़ी बम्लेश्वरी और नीचे मां छोटी बम्लेश्वरी का मंदिर हैं,पुलिस प्रशासन द्वारा भी इसको लेकर तैयारी की गई हैं,1200 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और ड्रोन से भी इस बार निगरानी की जायेगी।जिले के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारियां की गई हैं,इसके साथ ही यहां लाखों भक्त पदयात्रा करके अलग-अलग क्षेत्र से पहुंचते हैं,जहां पदयात्रा मार्ग को भी सुधार किया गया हैं,इसके साथ ही बैरिकेडिंग और अन्य व्यवस्था भी की गई हैं।

जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं,इसके साथ ही ड्रोन से भी इस बार निगरानी की जाएगी पदयात्रियों और डोंगरगढ़ मेल को लेकर तैयारियां की जा रही हैं,जिससे यहां पहुंचने वाले भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े,इसके साथ ही लगभग 1200 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी डोंगरगढ़ में लगाई गई हैं,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं,इसके साथ ही ट्रैफिक को लेकर भी अलग-अलग जोन में क्षेत्र को बांटा गया हैं,पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है और मंदिर समिति के साथ ही लोगों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं और चैत्र नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें