फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: जिला अस्पताल में इलाज के नाम पर निजी क्लीनिक भेजने का आरोप, दंत चिकित्सक के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत

Thu, 19 Mar 2026 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

जिला अस्पताल कोंडागांव एक बार फिर स्वास्थ्य सेवाओं की कार्यप्रणाली को लेकर विवादों में है। यहां पदस्थ दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. उर्वशी गुरु पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला मरीज ने कलेक्टर जनदर्शन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि डॉक्टर अस्पताल में इलाज न करके मरीजों को निजी क्लीनिक आने को कहा। वहां मरीजों से मोटी रकम वसूली जा रही है। बंधापारा निवासी पूजा शुक्ला ने यह शिकायत की है। उन्होंने बताया कि नवंबर 2025 से वह दांत के इलाज के लिए अस्पताल जा रही थीं। उन्हें समुचित उपचार नहीं मिला। डॉक्टर ने अस्पताल में सुविधाएं न होने का बहाना बनाया। उन्होंने पूजा को अपने निजी क्लीनिक में आने को बोला। वहां इलाज के लिए 8 से 10 हजार रुपये खर्च होने की बात कही गई। जब पूजा शुक्ला ने सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज मांगा। डॉक्टर ने उन्हें देखने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन से शिकायत की। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी गई। नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक यह विवाद चलता रहा। मजबूरी में पूजा शुक्ला को निजी क्लीनिक में शुल्क देकर इलाज कराना पड़ा। उन्होंने कलेक्टर जनदर्शन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने संबंधित दंत चिकित्सक को हटाने की मांग की है। जिस निजी क्लीनिक में मरीजों को भेजा जा रहा था, उसका पंजीयन नहीं है। यह स्थिति स्वास्थ्य नियमों की अनदेखी को उजागर करती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें