फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंडागांव: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तेंदुए की खाल के साथ 9 आरोपी गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का खुलासा

अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Updated Fri, 20 Mar 2026 08:05 PM IST

कोंडागांव जिले के केशकाल वनमंडल में वन विभाग ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम और केशकाल वनमंडल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर की गई।

जानकारी के अनुसार, फरसगांव–बड़ेडोंगर मार्ग पर ग्राम बैलगांव के पास टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों को रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से बोरी में बंद तेंदुए की खाल बरामद हुई। आरोपी मोटरसाइकिल और एक ईको वाहन के जरिए खाल की तस्करी कर रहे थे। मौके पर ही सभी 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि जप्त तेंदुए की खाल की लंबाई लगभग 195 सेंटीमीटर और चौड़ाई 45 सेंटीमीटर है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक वयस्क तेंदुए की खाल है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि करीब 7 माह पहले भरमार बंदूक से तेंदुए का शिकार किया गया था।

कार्रवाई के दौरान मुख्य आरोपी को नारायणपुर जिले के ग्राम बोरावण्ड से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक भरमार बंदूक भी जप्त की गई है। इस मामले में वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

डीएफओ दिव्या गौतम ने इसे वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि वन्यजीव तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें